फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now one and a half year old girl molested in hathras 

हाथरस से फिर आई शर्मसार करने वाली खबर, अब डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी हिरासत में

Sun, 03 Jan 2021 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now one and a half year old girl molested in hathras 
demo pic...

कोतवाली चंदपा के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने ले गए युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो हंगामा हो गया। घटना के संबंध में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी लेने के लिए सीओ सादाबाद गांव पहुंचे।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम को उसकी बच्ची को खिलाने के बहाने एक 26 साल का युवक अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


जब वह काफी देर बाद बच्ची को लेकर वापस लौटा तो मां ने अपनी बच्ची को गोद में ले लिया। बच्ची गोद में आते ही रोने लगी तो मां को संदेह हुआ। सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दे दी गई जिसके बाद मौके पर तुरंत ही सीओ सादाबाद व इलाका पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।


सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक पर डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed