फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cataract operations will be done in the district hospital

Hathras: अब जिला अस्पताल में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन, ऑपरेशन थियेटर तैयार, निश्चेतक व अन्य प्रशिक्षित स्टाफ

Wed, 12 Nov 2025 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 12 Nov 2025 02:39 AM IST
सार

लगभग डेढ़ साल से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में लगभग 100 ऑपरेशन हुए थे। ओटी बनने के बाद ठंड को देखते हुए जल्द ही इनकी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
cataract operations will be done in the district hospital
हाथरस का बागला जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिला अस्पताल में अब जल्द ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू होंगे। ऑपरेशन थियेटर तैयार हो चुका है। निश्चेतक व अन्य प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता होते ही ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। इधर, ओपीडी में सर्दियों के चलते मोतियाबिंद के मरीज अच्छी खासी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना लगभग 40 मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें अभी तक हायर सेंटर जाने की सलाह दी जा रही थी।

विज्ञापन


संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नही मिल पा रहीं। इसकी मुख्य वजह है चिकित्सक व स्टाफ की कमी। जनरल सर्जन के न होने से यहां सामान्य ऑपरेशन व गंभीर मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं हो पा रहा है। यहां आई सर्जन की तैनाती है, इसलिए हाल ही में बनकर तैयार हुए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का प्रयोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ साल से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में लगभग 100 ऑपरेशन हुए थे। ओटी बनने के बाद ठंड को देखते हुए जल्द ही इनकी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए उपलब्ध स्टाफ को ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी में 160 मरीजों ने नेत्र परीक्षण किया, जिनमें से कई को मोतियाबिंद की शिकायत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इन्हें दवा देकर घर भेजा जा रहा है। अगले हफ्ते से मोतियोबिंद के मरीजों को ऑपरेशन की तिथि मिलना शुरू हो सकती है। आई सर्जन डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन अधिकतर ठंड में होते हैं। इस मौसम में पसीने, धूल व धूप से होने वाले संक्रमण से बचना आसान होता है।

मॉड्यूलर ओटी तैयार हो चुका है। व्यवस्थाएं पूर्ण कर जल्द ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।- डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed