{"_id":"6795cc669d733396b10b6793","slug":"notice-to-rss-chief-mohan-bhagwat-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: आरएसएस सर संघचालक भागवत को नोटिस, शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohan Bhagwat: आरएसएस सर संघचालक भागवत को नोटिस, शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का आरोप
Sun, 26 Jan 2025 11:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 11:17 AM IST
सार
आरएसएस की शाखाओं में भगवा ध्वज को एक हाथ से प्रणाम करने को लेकर एक अधिवक्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ मोहन भागवत को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल कोर्ट सादाबाद के अधिवक्ता सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगवा ध्वज को प्रणाम करने के तरीके को अनुचित बताया है। उन्होंने इस संबंध में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि जिस तरह से संघ की शाखाओं में आपके और संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया जाता है, वह तरीका अनुचित है। भगवा ध्वज सनातन, हिंदू संस्कृति और धर्म का शाश्वत प्रतीक है। सनातन परंपरा के अनुसार प्रणाम दोनों हाथ जोड़कर किया जाता है, न कि एक हाथ से। सनातन के अनुसार गुरु को भी दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया जाता है, न कि एक हाथ से। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने 60 दिन के अंदर कानूनी नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।
विज्ञापन