{"_id":"5ede875f8ebc3e08ed247792","slug":"notice-issue-to-block-education-officer-hathras-news-ali235665511","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। यू-डायस व मानव संपदा पोर्टल पर फीड़िग का कार्य पूरा न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में यू-डायस व मानव संपदा पोर्टल पर कई साल से कार्य चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी विभागीय लोगों की धीमी कार्य प्रणाली के कारण यू-डायस व मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का पूरा डाटा व विभाग से संबंधित डाटा फीड नहीं हो सका है। जिसे लेकर शासन ने खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जल्द फीडिंग का कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने नोटिस जारी किया है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मानव संपदा व यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग का कार्य जल्द पूरा कराए जाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। इसे लेकर दिन रात कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय से फीडिंग का कार्य पूरा हो सके।