फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nodal officer analysist four year work

नोडल अधिकारी ने की चार वर्ष पूर्ण होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा

Fri, 19 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
nodal officer analysist four year work
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्व होने के अवसर पर जिले में कार्यक्रम कराए जाने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में जिले के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम से जुडे़ संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया जाए।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने एवं टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 19 मार्च से 24 मार्च 2021 तक प्रदेश/जनपदों में कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अधिकारियों के साथ ही जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को जनपद की 4 वर्ष की विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। डीएम रमेश रंजन ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कराये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में तैयार की गई कार्य योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed