फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No names, democracy fighter status in prison records

जेल अभिलेखों में नहीं निकला नाम, लोकतंत्र सेनानी का दर्जा समाप्त

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
No names, democracy fighter status in prison records
एक और लोकतंत्र सेनानी का दर्जा समाप्त
विज्ञापन

जेल अधीक्षक मथुरा की रिपोर्ट पर कार्रवाई, सम्मान राशि की होगी वसूली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला प्रशासन की ओर से एक और लोकतंत्र सेनानी का दर्जा समाप्त कर दिया है। अब इन लोकतंत्र सेनानी से लोकतंत्र रक्षक सम्मान राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जेल अधीक्षक जिला कारागार मथुरा की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
शासन के निर्देशों पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यहां जिले में 92 लोकतंत्र रक्षक सेनानी हैं। इनमें से अब तक 15 लोकतंत्र सेनानियों के दर्ज खत्म करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से कर दी गई है। तहसील सादाबाद के गांव ऊघई के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी महेंद्र पाल का आख्या जिला प्रशासन की ओर से जिला कारागार मथुरा से मांगी गई थी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जिला कारागार मथुरा ने अपनी आख्या में बताया कि महेंद्र पाल का नाम जेल अभिलेखों में उपलब्ध नहीं हैं। इस आख्या के आधार पर अपात्र मानते हुए लोकतंत्र सेनानी का दर्जा समाप्त कर दिया गया। डीएम ने पूर्व में भुगतान की गई सम्मान राशि को निरस्त कर दिया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीएम को निर्देश दिए हैं कि महेंद्र पाल से लोकतंत्र रक्षक सम्मान राशि की वसूली भू राजस्व की भांति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed