फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nine people who went to immerse the urn in the Ganges drowned

Hathras News: भागवत कथा के बाद गंगा में कलश विसर्जन को गए नौ लोग डूबे, दो बच्चों की मौत

Sun, 18 Jun 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:01 PM IST
सार

गांव नगला रति में आठ जून को नगला रति में भागवत कथा शुरू हुई थी। शनिवार को भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ था। रविवार को कथा आयोजक कलश कन्याओं और ग्रामीणों के साथ कलशों को गंगा में विसर्जन करने के लिए बदायूं जिले के कछला गंगाघाट लेकर गए। कलश विसर्जन के बाद वहां सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे।

विज्ञापन
nine people who went to immerse the urn in the Ganges drowned
मृतक बच्ची शिवानी और प्रियांशु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव नगला रति से श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर बदायूं के कछला गंगाघाट पर कलश विसर्जन करने गए नौ बच्चे गंगा में डूब गए। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में इनकी तलाश शुरू की तो एक किशोरी और एक किशोर के शव बरामद हो गए, जबकि सात किशोरों को बचा लिया गया। डूबने वालों में पांच किशोरी और चार किशोर शामिल थे। 

विज्ञापन


खबर लिखने तक मरने वाली किशोरी शिवानी (10) पुत्री मोहन सिंह निवासी नगला रति के शव का अंतिम संस्कार गंगाघाट पर ही करने की तैयारी की जा रही थी, जबकि प्रियांशु (10) पुत्र वीरपाल निवासी दरियापुर गोपी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ हाल निवासी नगला रति थाना हसायन का शव उसके परिजन पैतृक गोपी दरियापुर ले गए। दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शोक में नगला रति का बाजार भी रविवार को बंद रहा। 
विज्ञापन


कछला घाट पर गंगा में डूबे बच्चों को तलाश करती गोताखोरों की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नगला रति में आठ जून को नगला रति में भागवत कथा शुरू हुई थी। शनिवार को भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ था। रविवार को कथा आयोजक कलश कन्याओं और ग्रामीणों के साथ कलशों को गंगा में विसर्जन करने के लिए बदायूं जिले के कछला गंगाघाट लेकर गए। कलश विसर्जन के बाद वहां सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान गांव नगला रति निवासी मोहन सिंह बघेल की 10 साल की शिवानी व वीरपाल सिंह का 10 साल का पुत्र प्रियांशु सहित नौ किशोर और किशोरी गंगा में डूब गए। 

ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इनकी गंगा में तलाश कराई तो शिवानी और प्रियांशु के शव बरामद हो गए, जबकि बाकी सात बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया। इनको उपचार के लिए कासगंज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने शिवानी व प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।


कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि दस से अधिक गोताखोरों ने प्रियांशु और शिवानी की खोजबीन की। तेज बहाव की वजह से शिवानी का शव करीब आधा किलोमीटर दूर तक बहता चला गया था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से भी इन्कार किया है। इसलिए शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।

न गहराई का अंदाजा लगा न किसी ने बच्चों को आगे जाने पर टोका
गांव रति का नगला के बच्चे और महिलाएं भीड़भाड़ से दूर घाट से पश्चिमी छोर की ओर स्नान करने के लिए बढ़ते चले गए। उनके साथ मौजूद किसी पुरुष ने उनसे पहले आगे आकर गहराई का अंदाजा लगाना उचित नहीं समझा। न ही किसी ने बच्चों को गंगा में आगे बढ़ने से रोका। यदि कोई टोक देता तो शायद बच्चे गहराई की ओर नहीं जाते।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed