फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Newly elected zip members, block chiefs and outgoing public representatives were welcomed

नवनिर्वाचित जिपं सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और निवर्तमान जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Newly elected zip members, block chiefs and outgoing public representatives were welcomed
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में सोमवार को समाजसेवी चंद्रकांत सिंह बधौतिया के संयोजन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और निवर्तमान जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी लोगों का पगड़ी बांधकर फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सर्वसमाज की एकजुटता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी, उम्मेद सिंह, सुआ पहलवान, ईशान चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामकिशन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन बाल किशन गोयल, पूर्व चेयरमैन चौधरी भाजुद्दीन, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अशोक चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता, कुंवर शैलराज सिंह, केशवदेव चौधरी, रमेशचंद्र शास्त्री, रामकुमार शर्मा एडवोकेट, मेहमूद अली खां, उदयवीर सिंह प्रधान, बलवीर सिंह चौहान, अशोक चौधरी, प्रवीन पौनियां का समाजसेवी चंद्रकांत सिंह बधौतिया ने पगड़ी और साफा बांधकर फूल मालाओं से अभिनंदन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होना अति आवश्यक है। ब्लाक प्रमुख रामकिशन और प्रतिनिधि बहादुर सिंह ने कहा कि सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव के समान रूप से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी चंद्रकांत सिंह बधौतिया ने कहा कि सर्व समाज में जागरूकता आपसी मेल जोल व भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीती चौधरी, कुंजिल सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र पाराशर, गुनेंद्र सिंह एडवोकेट, धीरेंद्र एडवोकेट,मनोज चौधरी, सतेंद्र फौजदार, जैनुद्दीन चौधरी, किशनराज सिंह, श्रीकृष्ण मैनेजर, रविंद्र चौधरी, दिनेश गौतम, निरंजन जायसवाल, पप्पू बंसल, जफरूद्दीन खां, गुड्डू , राजेंद्र चौधरी, जलालुद्दीन, श्रीपाल बघेल, महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, सुरेशचंद्र सीओ साहब, धर्मवीर सिंह, सचिन पचहरा, सोनू चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed