{"_id":"62813df025d0203af10e5296","slug":"new-15-buses-required-for-hathras-depo-hathras-news-ali291626812","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस डिपो को 15 नई बसों की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस डिपो को 15 नई बसों की दरकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस डिपो को यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए 15 नई बसों की दरकार है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने नई बसों की मांग मुख्यालय को भेजी है। माना जा रहा है कि जून के अंत तक कुछ बसें डिपो में आ जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से एक दर्जन बसें निर्धारित किलोमीटर पूरे करने के साथ अपनी समयावधि भी पूरी कर चुकी हैं। हालांकि निगम स्तर से कुछ महीने पहले बसों को चलाने के तरीके में बदलाव किया गया है।
पुरानी बसों को चलाया जा रहा है, लेकिन यह बसें आए-दिन बीच रास्ते में धोखा दे जाती हैं। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि 15 नई बसों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। जून के अंत तक कुछ बसें उपलब्ध हो जाएंगी।