{"_id":"663cd4cfb5937464db07e47b","slug":"neighbor-asks-for-money-for-liquor-keeps-evil-eye-on-daughter-in-law-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज साहब: पड़ोसी शराब के लिए मांगता है पैसे, कहता है बेटे को मार दूंगा और उसकी पत्नी के साथ ऐश मौज करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज साहब: पड़ोसी शराब के लिए मांगता है पैसे, कहता है बेटे को मार दूंगा और उसकी पत्नी के साथ ऐश मौज करूंगा
Thu, 09 May 2024 07:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 07:22 PM IST
सार
महिला ने कहा है कि उनका बेटा व पुत्रवधू हैं। बेटा बहुत सीधा है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति शराबी, अइयास और दबंग है। वह उनकी गरीबी व कमजोरी का फायदा उठाकर उनकी पुत्रवधू गलत नजर रखता है और आए-दिन शराब पीकर गालियां देता है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाना हाथरस गेट में पड़ोस के ही एक व्यक्ति व उसके भाई और पिता के खिलाफ शराब पीने के लिए हर महीने 500 रुपये मांगने और पुत्रवधू पर गलत नजर रखने व विरोध करने पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने कहा है कि उनका बेटा व पुत्रवधू हैं। बेटा बहुत सीधा है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति शराबी, अइयास और दबंग है। वह उनकी गरीबी व कमजोरी का फायदा उठाकर उनकी पुत्रवधू गलत नजर रखता है और आए-दिन शराब पीकर गालियां देता है। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करता रहता है और कहता है कि शराब के लिए तू मुझे 500 रुपये प्रतिमाह नहीं देगी तो तेरे इकलौते बेटे को जान से मार दूंगा और उसकी पत्नी के साथ ऐश मौज करूंगा। धमकी देता है कि तेरे बेटे को अपनी पत्नी से झूठा दुष्कर्म केस लगवाकर जेल भिजवा दूंगा।
विज्ञापन
25 जनवरी की रात को वह परिवार के साथ घर पर सो रही थी। तभी आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और उसकी हत्या करने के आशय से गला दबाने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर बेटे और पुत्रवधू ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। छूटने के बाद आरोपी अपने पिता व भाई के साथ आ धमका और पीड़िता व उनकी पुत्र व पुत्रवधू को पीटा।
विज्ञापन