फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Need grant on purchase of agricultural machinery

Hathras News: कृषि यंत्र खरीद पर चाहिए अनुदान, तो ऑनलाइन करें भुगतान

Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
सार

शासन की ओर से कृषि विभाग के जरिये किसानों को कई योजनाओं के तहत कृषि यंत्र की खरीद करने पर अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। इसके लिए किसानों को लक्ष्य के सापेक्ष पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।

विज्ञापन
Need grant on purchase of agricultural machinery
कृषि यंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि यंत्र की खरीद पर अब किसानों को फर्मों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा। कई जिलों में कृषि यंत्र खरीद के नाम पर हुए गोलमाल के बाद यह कदम उठाया गया है। कृषि विभाग में ऑनलाइन भुगतान की रसीद जमा करने पर ही किसान को अनुदान राशि का भुगतान होगा।

विज्ञापन


शासन की ओर से कृषि विभाग के जरिये किसानों को कई योजनाओं के तहत कृषि यंत्र की खरीद करने पर अनुदान राशि मुहैया कराई जाती है। इसके लिए किसानों को लक्ष्य के सापेक्ष पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
विज्ञापन


आवेदन के सापेक्ष विभाग की ओर से भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर किसानों का चयन किया जाता है। इसके बाद किसानों को यंत्र खरीदने के निर्देश दिए जाते हैं। किसानों के द्वारा यंत्र खरीदने के बाद विभाग की ओर से यंत्रों का सत्यापन कर अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के इस कदम से किसानों को फायदा होगा। योजना में जरूरतमंद मंद ही अब प्रतिभाग करेंगे। जिन किसानों को जरूरत होगी, वे ही यंत्र के लिए आवेदन करेंगे। - नंद किशोर राणा, भगवंतपुर
जो किसान यंत्र पर अनुदान का लाभ लेने के उद्देश्य से गोलमाल करते थे, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली शुरू होने से अब पात्र किसान ही आवेदन करेंगे। - राजकुमार, कलवारी

किसानों को यंत्र खरीद के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान की रसीद विभाग में जमा करने पर ही डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि मिल सकेगी। - हंसराज, डीडी कृषि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed