{"_id":"6795d034bab4ee42f80aad92","slug":"moped-rider-dies-in-collision-with-tractor-trolley-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मोपेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, भर्ती महिला को देखने जा रहेू युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मोपेड में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, भर्ती महिला को देखने जा रहेू युवक की मौत
Sun, 26 Jan 2025 11:34 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 11:34 AM IST
सार
सागर वर्मा अपने चचेरे दादा के साथ हाथरस में निजी अस्पताल में भर्ती परिवार की एक महिला को देखने के लिए मोपेड से जा रहा था। गांव दर्शना के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सागर वर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान में गांव दर्शना के निकट 25 जनवरी की दोपहर करीब तीन मोपेड को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे दादा घायल हो गए। हादसे से परिवार शोक में डूब गया है।
विज्ञापन
सागर वर्मा (18) पुत्र पिंटू उर्फ अनिल कुमार निवासी सादाबाद रोड अपने चचेरे दादा अरविंद कुमार के साथ हाथरस में निजी अस्पताल में भर्ती परिवार की एक महिला को देखने के लिए मोपेड से जा रहा था। गांव दर्शना के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल अरविंद कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सागर के परिवार में एक महिला के जुड़वां दो बच्चे हुए थे। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई थी। परिजन उसे मुरसान ले आए और दफना दिया गया। सागर अपने चचेरे दादा के साथ महिला को देखने हाथरस निजी अस्पताल जा रहा था। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय बागला जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए और घटना की जानकारी लेकर परिवारजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन