{"_id":"5e6004998ebc3eeb447a1c2d","slug":"minor-girl-found-in-field-hathras-news-ali2283673171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन खेत में बेहोश मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन खेत में बेहोश मिली किशोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी दूसरे दिन खेतों में बेहोशी की हालत में परिजनों को मिली। उसके पास गांव का एक युवक भी था, जिस पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसी के गांव का एक युवक मंगलवार की दोपहर दो बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद परिजनों ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली चंदपा में धारा 363 व 366 में मुकदमा दर्ज किया। इस बीच बुधवार की सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बेहोशी की हालत में किशोरी पड़ी मिली। परिवार के लोग व इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी को पुलिस ने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली चंदपा प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।