{"_id":"5f2073cc8ebc3e9fec57ea1a","slug":"mendu-s-college-teachers-will-be-seen-on-dd-news-s-own-prabha-channel-hathras-news-ali239840115","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी न्यूज के स्वयं प्रभा चैनल पर दिखेंगे मेंडू के कॉलेज के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडी न्यूज के स्वयं प्रभा चैनल पर दिखेंगे मेंडू के कॉलेज के शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोविड-19 महामारी के चलते ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर कई विषयों के शिक्षकों की वीडियो रिकार्डिंग हुई थी। जिनमें से अब नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंडू के हिंदी विषय के शिक्षक की वीडियो का भी चयन हो गया है। यह वीडियो डीडी न्यूज के स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित होगी। इसके अलावा विभाग के यूट्यूब चैनल पर भी विद्यार्थी इसे देखकर लाभ ले सकेंगे।
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य एवं शैक्षिक उन्नयन को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक वीडियो तैयारी कराई जा रही हैं। इसी क्रम में नेहरू स्मारक भगवान दास इंटर कॉलेज मेंदू हाथरस के हिंदी विषय के शिक्षक डॉ गणेश चंद्र शर्मा द्वारा कक्षा 12 विषय हिंदी के अध्याय हिंदी काव्य के तत्व (छंद) पर बनाए गई वीडियो का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कर लिया गया है। जिसका प्रसारण स्वयं प्रभा चैनल एवं विभागीय यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा। वीडियो बनाने में तरुण विजय, हरवीर सिंह, प्रभाकर, विवेक, गोपाल, जयपाल सिंह आदि का योगदान रहा है।