फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mata Janaki Hathras will be paired with Lord Ram in Agra

आगरा में माता जानकी हाथरस का लंहगा पहन भगवान राम के साथ लेंगी फेरे

Thu, 26 Sep 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mata Janaki Hathras will be paired with Lord Ram in Agra
आगरा में माता जानकी पहनेंगी हाथरस का लहंगा
विज्ञापन

शहर के एक उद्यमी के समधी इस राम बरात में निभा रहे राजा जनक का किरदार
करीने से डिजायनिंग कर तैयार कराया गया है यह स्पेशल लहंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस के लहंगे और अन्य रेडीमेड पोशाक की दूर-दूर तक मांग है। आगरा की रामलीला में इस बार माता जानकी हाथरस का लहंगा पहनकर भगवान श्रीराम के साथ सात फेरे लेंगी। यह लहंगा हाथरस में तैयार किया गया है। हाथरस के एक उद्यमी ने इस लहंगे को आगरा में अपने समधी को दिया है। उनके यह समधी आगरा की रामलीला में राजा जनक का किरदार निभा रहे हैं।
हाथरस के रेडीमेड परिधानों की दूर-दूर तक डिमांड है। बच्चों से लेकर बड़ों की पोशाकें यहां तैयार की जाती हैं और फिर दूर-दूर तक इनकी आपूर्ति होती है। यहां के लहंगा-चुन्नी और साड़ियों पर डिजायनिंग का काम खूबसूरती से किया जाता है। इस बार आगरा की मशहूर राम बरात में माता जानकी हाथरसी लहंगे में नजर आएंगी। हाथरस के एक उद्यमी सुरेंद्र गुप्ता निवासी मोहनगंज की पुत्री शिक्षा गुप्ता की शादी आगरा के कैलाशचंद्र गुप्ता के बेटे दीपक के साथ हुई है।
विज्ञापन

कैलाश चंद्र गुप्ता आगरा की मशहूर राम बरात में राजा जनक का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में दोनों रिश्तेदारों में जब आपस में बात हुई तो हाथरस की एक दुकान से एक लहंगा सुरेंद्र गुप्ता ने खरीदा और तोहफे के रूप में अपनी समधी कैलाश चंद्र गुप्ता को दिया। यह लहंगा माता जानकी के स्वरूप पहनेंगे और भगवान श्रीराम के स्वरूप के साथ इस लहंगे को पहनकर ही सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस जुड़ गया राम बरात से
हाथरस। सुरेंद्र गुप्ता इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया लहंगा आगरा की प्रसिद्ध राम बरात में माता जानकी द्वारा पहना जाएगा। उनका कहना है कि हाथरस में कपड़ों की डिजायनिंग काफी अच्छी होती है। उन्हें जब मालूम पड़ा कि उनके समधी इस रामलीला में जनक का किरदार निभा रहे हैं तो उन्होंने यह लंहगा अपने समधी को भेंट किया। हाथरस भी एक तरह आगरा की राम बरात से जुड़ गया है।

दूर-दूर से मिलते हैं ऑर्डर
यह लहंगा मोती बाजार स्थित बच्चूमल राकेश कुमार की फर्म से खरीदा गया है। फर्म स्वामी भोला वार्ष्णेय को जब यह पता चला कि इस लहंगे को आगरा की राम बरात में माता जानकी पहनेंगी तो वह भी काफी खुश दिखे। उनका कहना था कि यह लहंगा ऑर्डर पर तैयार कराया गया था। यहां जरी और रेशम की कढ़ाई कर लहंगा तैयार किया गया है। वैसे भी यहां के बने लहंगे और अन्य रेडीमेड कपड़ों की दूर-दूर तक डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed