फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married women celebrated karwachauth

छलनी से पति का चेहरा देख पत्नियों ने तोड़ा व्रत

Thu, 05 Nov 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married women celebrated karwachauth
करवाचौथ पर अपनी पत्नी का व्रत खुलवाते चैयरमेन रविकांत अग्रवाल - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा, संपन्नता और वैभव की अमरता के लिए चांद की मनुहार करते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं के द्वारा परंपरागत तरीके से करवाचौथ के व्रत कथा सुनकर करवाचौथ के गीत गाए गए।
बुधवार को जब सुहागिनों के लिए करवा चौथ का मौका आया तो उन्होंने पर्व को मनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। कई दिनों की तैयारियों के बाद आज चांद की रोशनी में अपने पति के मुख को छलनी से देखकर चांद से उनके लिए कामना की। महिलाएं अपने परिवारों के साथ एक स्थान पर एकत्रित हुईं। जहां करवा चौथ की कथा की गई। रात को जब चांद का आसमान में दीदार हुआ तो सोलह शृंगार में सजी महिलाएं अपने घरों की छतों पर चांद के दीदार को जा पहुंची। जल के कलश से चांद को अर्घ्य दिया व परंपरागत तरीके से पूजा के लिए बनाए जाने वाले पकवानों के साथ पूजा की गई।
विज्ञापन

चांद के निकलते ही पटाखों की आवाज से गूंजा आसमान
चांद का इंतजार महिलाओं को दिन छिपने के साथ ही होने लगा था। महिलाएं चांद के इंतजार को लेकर इतनी आतुर थीं कि बार बार उनके परिवारीजन व महिलाएं आसमान की ओर चांद के दीदार को टकटकी लगाए थे। जैसे ही चांद निकला, तो पूरा क्षेत्र व कस्बा पटाखों की आवाज से गूंजने लगा। इसी के साथ ही पूजा अर्चना का दौर भी शुरु हो गया।

सादाबाद में अपनी पत्नी का पानी पिलाकर व्रत खुलवाता पति

सादाबाद में अपनी पत्नी का पानी पिलाकर व्रत खुलवाता पति- फोटो : SADABAD

सादाबाद में छलनी में पति का चेहरा देखती पत्नी।

सादाबाद में छलनी में पति का चेहरा देखती पत्नी।- फोटो : SADABAD

सादाबाद में करवाचौथ पर पत्नी का व्रत खुलवाता पति।

सादाबाद में करवाचौथ पर पत्नी का व्रत खुलवाता पति।- फोटो : SADABAD

सादाबाद में करवाचौथ पर पति का चेहरा छलनी में देखती पत्नी।

सादाबाद में करवाचौथ पर पति का चेहरा छलनी में देखती पत्नी।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed