{"_id":"66b215f493ac11f9b005d700","slug":"married-woman-dead-body-found-hanging-injury-marks-on-neck-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गले पर चोट के निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गले पर चोट के निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 06 Aug 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:54 PM IST
सार
रूबी की दूसरी शादी हुई थी। पति ने कुछ समय पहले पैसों की मांग की थी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका प्रतीत होती है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका रूबी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में 35 वर्षीय रूबी पत्नी नईम की 5 अगस्त की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रूबी के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि रूबी की नईम से दूसरी शादी हुई थी। नईम ने कुछ समय पहले पैसों की मांग की थी। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका प्रतीत होती है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस हत्या की संभावना को देखते हुए जांच में जुट गई है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।