फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman beaten, aborted pregnancy, thrown out of house for dowry

Hathras: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गर्भ गिराया, घर से निकाला, पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 May 2024 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 09:40 PM IST
सार

शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये और दिए जाने की मांग करने लगे। मना करने पर बहू को पीटा। उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया, जिससे विवाहिता का दो माह का गर्भ व्यक्तियों ने गिरा दिया। तंग व परेशान कर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Married woman beaten, aborted pregnancy, thrown out of house for dowry
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद के कोतवाली महिला थाना में एक विवाहिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये मांगने व मांग पूरी नहीं होने पर पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव भोलू मढ़ाभोज निवासी कल्पना पत्नी पुत्री बनवारीलाल का 20 जून 2020 को राहुल पुत्र राममूर्ति निवासी नगला खूबी थाना महावन जिला मथुरा के साथ विवाह हुआ था। पिता ने शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा बाइक व अन्य सामान दिया था। विदा होने के बाद शादी में मिले दान-दहेज से सास ओमवती, ससुर राममूर्ति, पति राहुल, ददिया सास खुश नहीं हुए। 
विज्ञापन


ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये और दिए जाने की मांग करने लगे। मना करने पर उसे पीटा। उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया, जिससे विवाहिता का दो माह का गर्भ व्यक्तियों ने गिरा दिया। तंग व परेशान कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके में आकर माता-पिता को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भयभीत होकर ससुरालीजनों ने राजीनामा कर लिया और विवाहिता को ससुराल ले गए। पीड़िता ने 28 सितंबर 2023 को बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म लेते ही ससुरालीजन पति राहुल, सास ओमवती, ससुर राममूर्ति, ददिया सास उसे तंग करने लगे। पीटकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed