फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mansya's Mohan will run in the Taj Marathon

Hathras News: ताज मैराथन में दौड़ेंगे मंस्या के मोहन

Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mansya's Mohan will run in the Taj Marathon
आठ फरवरी को आयोजित होने वाली आगरा ताज मैराथन में मंस्या के अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं बीएसएनएल से सेवानिवृत्त मोहन सिंह आर्य एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आगरा ताज मैराथन का तीसरा संस्करण होगा, जिसमें देश-विदेश के कई नामी धावक भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मोहन सिंह आर्य 21 किलोमीटर में प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित ताज मैराथन में भी उन्होंने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

मैराथन के लिए मोहन सिंह आर्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। मोहन सिंह आर्य 13 से 15 फरवरी तक जबलपुर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने जा रही 46वीं अखिल भारतीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप-2026 में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से अनुभवी और वरिष्ठ एथलीट हिस्सा लेंगे। लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मोहन सिंह न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed