फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man died in road accident

ट्रैक्टर, मैक्स व कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवल गढ़ी के पास घायलों को निकालते समय लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी के निकट ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली, कंटेनर व मैक्स में भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर के क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल कंटेनर व मैक्स चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया।
कोतवाली सासनी के मोहल्ला चावड़ निवासी अनिल पुत्र दिनेशचंद्र कंटेनर चलाता है। उसके साथ यहीं के मोहल्ला जैनपुरी निवासी 40 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र राम नाई क्लीनर था। सोमवार को कंटेनर में दूध पाउडर लादकर अनिल व श्यामबाबू सादाबाद की ओर जा रहे थे। केवलगढ़ी के निकट मोड़ पर ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करते वक्त सामने से आ रही सिलेंडर से भरी मैक्स व कंटेनर में भिड़ंत हो गई। बाद में ट्रैक्टर ट्राली भी जा भिड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल मैक्स चालक अनिल पुत्र रामवीर निवासी नगला मानसहाय धनौली सादाबाद और अनिल निवासी सासनी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। जबकि क्लीनर श्यामबाबू के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

केवलगढ़ी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली, मैक्स व कंटेनर की भिड़ंत हुई थी। जिसमें कंटेनर के क्लीनर की मौत हो गई है। वहीं मैक्स व कंटेनर के चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, एसएचओ चंदपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed