फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man die in bull attack

सांड़ ने मजदूर को पटककर उतारा मौत के घाट

Tue, 23 Feb 2021 11:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
man die in bull attack
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राइया में मंगलवार की देर शाम को गाय को लेकर जा रहे एक मजदूर पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसको उपचार के लिए लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मजदूर की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। इससे पहले ही क्षेत्र में कई जगह पर आवारा पशुओं के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्राम राइया निवासी 62 वर्षीय रामनाथ पुत्र राधेलाल भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की देर शाम करे करीब छह बजे रामनाथ व उनका छोटा भाई बांकेलाल अपनी गाय को लेकर पड़ोसी गांव नगला लच्छी गए थे। लौटते समय सांड़ गाय के पीछे गांव राइया तक आ गया। गांव के निकट गाय रामनाथ के हाथ से छूटकर भाग गई, जिससे सांड़ आक्रोशित हो गया। सांड़ का विकराल रूप देखकर रामनाथ का छोटा भाई बांकेलाल मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आवारा सांड़ ने रामनाथ को जमीन पर पटक दिया और उनकी छाती पर पांव रख दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजन भी आ गए। हालांकि आनन-फानन परिजन रामनाथ को उपचार के लिए लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखने तक पुलिस मौके पर इस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed