{"_id":"5f3c13dd8ebc3edd187150a3","slug":"man-committed-suicide-shaphu-news-ali241479589","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
विज्ञापन
मृतक भीमसेन का फाइल फोटो
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच निवासी युवक ने सोमवार की रात कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
मृतक के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे भीमसेन (35) मोबाइल पर पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह देखा तो साड़ी का फंदा बनाकर वह पंखे से लटक रहा था। पिता ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रक्षाबंधन में उसकी पत्नी मायके गई थी। उसी से रात में बात कर रहा था। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी को फोन पर सूचना दे दी गई है। वहीं, कोतवाल सत्य प्रकाश ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बुढाइच में युवक के मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस- फोटो : SHAPHU
विज्ञापन