फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   man along with his son crushed his father to death with bricks

कितना गिरता जा रहा इंसान!: बेटे के साथ मिलकर जन्म देने वाले को दी दर्दनाक मौत, मंजर देख सिहर उठे लोग

Tue, 09 Aug 2022 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 09:51 PM IST
सार

बुजुर्ग की कनपटी पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। उनके सिर से खून बह रहा था। शव को देखकर लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
man along with his son crushed his father to death with bricks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत महरारा के मजरा नगला चिमन में सोमवार की देर रात को एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने पिता की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एटा जिले के गांव ऊंचागांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे जमीन का झगड़ा सामने आया है।

विज्ञापन


इस गांव निवासी 70 वर्षीय हरवीर सिंह के दो बेटे थे। मृतक हरवीर का खेत के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र नरेंद्र से विवाद चल रहा था। उनके पास आठ बीघा जमीन थी, जिसमें से कुछ दिन पूर्व उन्होंने पांच बीघा जमीन बेच दी थी। तीन बीघा जमीन को उन्होंने खुद को और दोनों बेटे को बराबर दे दिया था। हत्या के आरोपी का कहना था कि उनके पिता और जमीन बेचना चाहते थे। इसके लिए वह मना कर रहा था। 

विज्ञापन

इधर, मृतक के छोटे बेटे दिनेश का कहना है कि उनका बड़ा भाई पूरी जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसको लेकर वह पिता से झगड़ा करता रहता था। सोमवार शाम को वह रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस आया। घर में बिजली नहीं थी। उसने तारों को लगाकर बिजली चालू की और देखा कि पिता चारपाई पर नहीं थे। उसने पिता को आसपास तलाश किया। जब उसने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। पिता की किसी ने हत्या कर दी थी।

कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि नगला चिमन निवासी दिनेशचंद्र ने सोमवार की रात को उसके पिता हरवीर सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। छोटे पुत्र की तहरीर पर उसके भाई बड़े भाई नरेंद्र सिंह एवं उसके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही उनको जिला एटा के गांव ऊंचागांव से गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, पेवर्स ईंट आदि सामान को बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed