{"_id":"670ea300c25786bd7b0b1a99","slug":"mami-trapped-her-and-got-her-divorced-from-her-husband-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मामी ने जाल में फंसाया, पति से तलाक दिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मामी ने जाल में फंसाया, पति से तलाक दिलवाया
Wed, 16 Oct 2024 05:45 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:45 AM IST
सार
महिला का आरोप है कि आरोप है कि उसकी मामी गलत आचरणों वाली है। मामी ने एक युवक से गलत संबंध बनवाने के एवज में लाखों रुपये लिए और अपने घर बुलाकर भी युवक से गलत संबंध बनवाए।
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी मामी पर आरोप लगाया है कि उसने पति से तलाक दिलवाकर एक युवक से उसके संबंध बनवाए। अब वह उसे जान से मारने की फिराक में है।
विज्ञापन
15 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर इस महिला ने कहा कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह दूसरे शहर के अपने मामा और मामी के यहां आती-जाती है। आरोप है कि उसकी मामी गलत आचरणों वाली है। मामी ने एक युवक से गलत संबंध बनवाने के एवज में लाखों रुपये लिए और अपने घर बुलाकर भी युवक से गलत संबंध बनवाए।
विज्ञापन
मुंह खोलने पर मामी व इस युवक ने उसे मारने की धमकी दी। वह पिछले तीन-चार महीने से शोषण का शिकार हो रही है। इनकी बातों में आकर उसने 19 जून को अपने पति से तलाक ले लिया। अब यह लोग उसे जान से मारने की फिराक में हैं। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन