फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Made aware of CM's instructions

सीएम के निर्देशों से कराया वाकिफ

Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Made aware of CM's instructions
सीएम के निर्देशों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के माध्यम से कराते हुए डीएम। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी अधिकारियों का निवास जनपद मुख्यालय पर ही होना चाहिए यदि ऐसा नहीं पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्यमंत्री जी द्वारा विभागों को दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समस्त एसडीएम कानून व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित घटनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में कोई छोटी य बड़ी घटना होती है तो तत्काल कार्रवाई करें। उसकी जानकारी प्रशासन स्तर पर अवश्य दें। उन्होंने अधिकारिओं से प्रतिदिन जनता से मिलने के लिए एक समय निर्धारित करने को कहा एवं निर्धारित समय में उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। डीएम ने आबकारी अधिकारी से अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने परिवहन विभाग से हेलमेट, सीट बेल्ट पर कारवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने परिवहन अधिकारी तथा पीडब्लूडी अधिकारी को संयुक्त रुप से दुर्घटना होने वाले स्थलों को चिन्हित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ चालकों की जांच एवं जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना फीडिंग कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राप्त कार्डों का वितरण शीघ्र करने के लिए कहा। पशु चिकित्साधिकारी से निर्माणाधीन गोशालाओं का काम जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए खुले में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में रखने के लिए का कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी आवारा पशु खुले में घूमते हुए नजर नहीं आना चाहिए।  उन्होंने विद्युत विभाग को  प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए बिजली बकाएदारों से वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएसओ से राशन का वितरण अधिकतम ई-पॉस मशीन के माध्यम से करने को कहा। उन्होंने आधार कार्ड की फीडिंग, सीडिंग तथा वेलीडेशन का कार्य समय से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक करके पेट्रोल पंप में साफ पीने के पानी, टॉयलेट एवं शौचालय कि व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed