फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lover murdered his girlfriend

गर्भवती होने पर प्रेमी ने की कर दी थी किशोरी की हत्या

Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
lover murdered his girlfriend
पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में फांसी के फंदे पर पर झूलती मिली किशोरी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि किशोरी के इस युवक से अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों में वह गर्भवती हो गई थी। इसके चलते इस युवक को उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने ही उसकी हत्या की थी, क्योंकि उसके किशोरी से अवैध संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी। गर्भपात का दबाव बनाने पर उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। छह अक्तूबर 2019 को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिला था। इसे लेकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, जिसमें आरोपी विष्णु का नाम सामने आया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। अब पुलिस ने अभियुक्त विष्णु को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके किशोरी से अवैध संबंध थे। इसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। अब उस गर्भ को गिरवाने के लिए वह उस पर दबाव बना रही थी। इसी बात पर उसने अपनी कथित प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने विष्णु को कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एचसी जगदीश सिंह, करन नागर व अंकित कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed