प्यार के पंक्षियों ने भरी उड़ान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। वेलेंटाइन डे के मौके ने प्यार करने वालों में मिलने की चाहत और बढ़ा दी। प्यार पर पहरे के बावजूद प्यार के पंक्षियों ने खूब उड़ान भरी। कोई ट्यूशन के बहाने घर से निकला तो किसी ने शॉपिंग को इजहार-ए-मुहब्बत करने का मौका बनाया। युवाओं पर पूरे दिन वेलेंटाइन डे सेलीब्रेशन की खुमारी छायी रही।
वेलेंटाइन वीक में पूरे सात दिनों तक तरह-तरह से अपने युवाओं ने अपने प्यार को पाने की कोशिश की, लेकिन जिस दिन का उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार था, वह था वीक का अंतिम दिन यानि कि वेलेंटाइन डे। इस दिन युवाओं ने अपने मन में ढे़रों सपने संजोए थे। रविवार को जब यह दिन आया तो युवा जोड़ों के मन में सुबह से ही तरंगे उठनें लगीं। दिल की धड़कनें तेज हो गईं और युवा एक दूसरे से मिलने के लिए बेकरार होने लगे। युवाओं को घर से निकलने के लिए ढेर सारे बहाने बनाने पड़े, लेकिन वह घर से निकले जरुर। छुट्टी होने की वजह से स्कूल-कॉलेजों में तो मौका नहीं मिल सका, लेकिन पॉर्क, कॉफी शॉप, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर आदि में युवाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान करते हुए अपने दिल की बात कही। हांलाकि यह बात अलग रही कि किसी को जवाब हां में मिला तो किसी को न में। कुछ प्रेमी युगल सुरक्षित स्थान की तलाश में घूमते दिखाई दिए। काफी प्रयासों के बाद प्रेमियों को जहां भी एकांत मिला, वहीं रुक कर प्यार का इजहार किया।
--------
गिफ्ट गैलरियां रहीं गुलजार
वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट गैलरियों पर गिफ्ट खरीदने के लिए सुबह से ही काफी भीड़ रही। युवाओं ने इन गैलरियों से फोटो फ्रेम, घड़ी, हार्टशेप, टेडीबियर, लेडीज और जेंटस पर्स, चश्मे, बेल्ट व गुलाब के फूलों की जमकर खरीददारी की। युवाओं ने एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान कर जमकर सेलिब्रेसन किया।
----
मैसेज टोन से दिनभर घनघनाते रहे मोबाइल
मोबाइलों पर पूरे दिन वेलेंटाइन डे के मैसेजों की बहार रही। व्हाट्स एप, हाइक आदि मैसेजिंग एप के जरिए युवाओं ने एक दूसरे से अपने दिल का हाल कहा। रात के 12 बजते ही युवाओं के फोन मैसेजों की घंटी से घनघनाने लगे। वेलेंटाइन विश करने के लिए युवाओं ने सोशल नेटवर्किंग साइटों का भी खूब सहारा लिया। फेसबुक, ट्िविटर आदि के जरिए एक दूसरे को फोटो भेजकर विश किया गया।
--------