फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looking for a job teacher named after the dead lady

मृत महिला के नाम पर नौकरी करने वाली शिक्षिका की तलाश शुरू

Fri, 23 Mar 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 23 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Looking for a job teacher named after the dead lady
Teacher
सरस्वती के नाम से विभाग में 22 साल से कौन शिक्षिका नौकरी कर रही थी। इसके बारे में विभाग अब आवश्यक सबूत तैयार करने में जुटा हुआ है। अब विभाग मृत महिला के खिलाफ निलंबन एवं वसूली की कार्रवाई तो प्रस्तावित कर नहीं सकता, इसलिए विभाग अब उक्त मामले में फर्जी तरीके से नौकरी कर रही महिला तक पहुंचने के प्रयास में जुट गया है, जिससे उसके खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जा सके। खास बात तो यह है कि बीएसए ने अप्रैल 2017 में इस शिक्षिका का वेतन रोकने के आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके उसको वेतन का भुगतान बराबर होता रहा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की भरमार है। जब भी किसी शिक्षक की शिकायत मिलती है, अधिकांश की लगातार पुष्टि हो रही है। हाल ही में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कथरिया में मृत महिला सरस्वती के नाम से जो शिक्षिका नौकरी कर रही थी, उसका बेसिक शिक्षा विभाग अब पता लगाने में जुट गया है।
विज्ञापन


विभाग के सामने एक और नई मुसीबत खड़ी हो गई है कि इस शिक्षिका को उसके नाम से लगातार भेजे जा रहे उपस्थित होने के लिए नोटिस रिसीव ही नहीं हुए हैं। इन सभी मुद्दों पर अब बेसिक शिक्षा अधिकारी गंभीरता से जांच कराने लगी है, क्योंकि उनका मानना है कि जब नोटिस रिसीव नहीं हो रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान को भी इस मामले में अवगत कराया गया, लेकिन बीईओ के स्तर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी, यह भी विभाग के लिए समस्या बन गई है। विभागीय अधिकारी अब इस मामले में क्या करें, क्या न करें, इसको लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण सामने आने के बाद महिला का पता लगवाया जा रहा है कि कौन महिला थी जो मृत महिला के नाम पर शिक्षिका की नौकरी कर रही थी। पता लगने के बाद इस मामले में कार्रवाई जाएगी।
रेखा सुमन बीएसए
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed