{"_id":"672bd4dc3cce9a8b54059f04","slug":"livelihood-is-in-danger-how-to-survive-hathras-news-c-56-1-sali1016-122411-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोजी रोटी पड़ गई है संकट में, कैसे करें गुजारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोजी रोटी पड़ गई है संकट में, कैसे करें गुजारा...
Thu, 07 Nov 2024 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को समस्या बताते पटरी बाजार के विक्रेता।
- फोटो : samvad
कस्बे में बुधवार को जब कुछ पटरी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें मुख्य बाजार व सिनेमा हाॅल के आसपास लगा लीं तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। इन विक्रेेताओं ने पुलिस को बताया कि उनकी रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है। वह कैसे गुजारा करें।
पुलिस कर्मियों ने इन विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर ही स्टाॅल लगाने के निर्देश दिए। इन विक्रेताओं ने पुलिस कर्मियों को बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर आगरा रोड पर जहां वर्तमान में बुध बाजार लगाया जा रहा है, वहां ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी संकट में पड़ गई है। वह पिछले काफी समय से मुख्य बाजार में ही बंदी के दिन अपना पटरी बाजार लगाते रहे हैं, लेकिन अब नए स्थान पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहां कुछ लोग अवैध वसूली भी कर रहे हैं।
पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया कि वह अपनी समस्या उच्चाधिकारियों के समक्ष रखें। उसके बाद ही उनकी समस्या का निदान हो सकता है। बता दें कि कुछ समय पूर्व अधिकारियों ने मुख्य बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए इस पटरी बाजार को मुख्य बाजार से स्थानांतरित करा दिया था।
विज्ञापन
-- --
सादाबाद में बाजार बंदी का नहीं हो रहा पालन
कस्बे में बुधवार का दिन बाजार बंदी के लिए निर्धारित है, लेकिन यहां दुकानदार बंदी का पालन नहीं कर रहे। संबंधित अधिकारी भी बाजार बंदी का पालन कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों को एक दिन का भी अवकाश नहीं मिल पा रहा है। बुध बाजार के पटरी विक्रेताओं का कहना है कि जब बुधवार का दिन बंदी के लिए निर्धारित है तो फिर दुकानें क्यों खुल रही हैं और क्यों उनकी दुकानें हटवाई जा रही हैं।