फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   List of 81 examination centers of UP Board released online

UP Board: 81 परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी, सेंटर कटवाने और बढ़वाने के लिए आए प्रत्यावेदन

Thu, 07 Dec 2023 03:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन 81 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के बाद अनंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। जिसके बाद प्रत्यावेदन मांगे गए, जिसमें 50 से अधिक विद्यालय ऐसे थे, जिन्होंने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था, जबकि कुछ विद्यालय संचालक ने परीक्षा कराए जाने से हाथ खड़े कर दिए थे।

विज्ञापन
List of 81 examination centers of UP Board released online
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी माह में संभावित माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए बीते दिनों हाथरस जिले के 81 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी की गई थी। विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने के संबंध में प्रत्यावेदन संचालकों ने दिए थे। इन प्रत्यावेदनों की जांच एसडीएम करेंगे, जबकि इन पर चयन समिति अंतिम रिपोर्ट लगाएगी।

विज्ञापन


कुछ संचालकों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जाहिर करते हुए केंद्र को निरस्त करने के लिए डीआईएएस कार्यालय में पत्र दिया है। बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इस साल होने वाली परीक्षा में करीब 48 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन 81 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के बाद अनंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। 
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद प्रत्यावेदन मांगे गए, जिसमें 50 से अधिक विद्यालय ऐसे थे, जिन्होंने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था, जबकि कुछ विद्यालय संचालक ने परीक्षा कराए जाने से हाथ खड़े कर दिए थे। केंद्रों की सूची जारी होने के इंतजार में लगातार प्रत्यावेदन देने वाले संचालक डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रत्यावेदनों की एसडीएम द्वारा जांच की जाएगी। उसके बाद जिला कमेटी के स्तर से प्रत्यावेदनों पर विचार कर अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।-संतप्रकाश, डीआईओएस, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed