फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Life imprisonment to two killers of teenager

Hathras News: किशोरी के दो हत्यारों को आजीवन कारावास

Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two killers of teenager
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों पर 22-22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन


थाना चंदपा क्षेत्र के गांव के निवासी एक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि पांच नवंबर 2018 को शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री दुकान से सौदा लेने गई थी। काफी समय तक वह घर वापस नहीं आई तो उन्होंने गांव में तलाश किया। मस्जिद में भी अनाउंस कराया।
विज्ञापन

उसके बाद मालूम हुआ कि लोगों ने उनकी पुत्री को गांव के ही भोला व इरफान के साथ देखा था। जब उन दोनों से उन्होंने अपनी पुत्री के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उठकर चले गए। बाद में उनकी पुत्री का शव पुआल में दबा मिला। उसकी गर्दन और नाक से खून निकल रहा था। किशोरी के पिता ने भोला व इरफान पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी भोला व इरफान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed