फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   labour death from electric current

सठिया के मजदूर की कुरेहला में विद्युत करंट से मौत

Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
labour death from electric current
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

मजदूरी करने गए क्षेत्र के गांव सठिया निवासी एक युवक की रविवार को थाना विजयगढ़ के गांव कुरेहला में करंट लगने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

दरअसल ग्राम सठिया की जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ के गांव कुरेहला में रिस्तेदारी है। वर्तमान में गेहूं की फसल का कटाई का काम कर रहा है। रविवार को ग्राम सठिया निवासी 20 वर्षीय मनोज पुत्र मोहन लाल गांव की रिस्तेदारी में गांव कुरेहला गेहूं का लांक निकलवाने के लिए गया था। वह लांक गहाने वाली कटर मशीन पर बैठा हुआ था। ऊपर होकर हाईटेंशन लाइन जा रही थी। जो काफी लूज थी। जिसका किसी ने ध्यान नहीं दिया। और कटर मशीन पर बैठा मनोज हाईटेंशन लाइन के तार से चिपक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर मनोज के परिजन भी गांव कुरेहला पहुंच गए। शव को अपने साथ लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed