फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer's son drowns in a water-filled pit

Hathras News: मजदूर के बेटे की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 30 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Laborer's son drowns in a water-filled pit
गांव सांदलपुर स्थित बाबा ईंट-भट्ठे पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम मयंक की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मयंक घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से लापता बच्चे का शव देर शाम भट्ठे के पास बने तीन से चार फीट गहरे पानी के भरे गड्ढे में मिला। देदामई चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चंद्रभान मूल रूप से ग्राम बेदो थाना पनवाड़ी तहसील कुलपहाड़ जनपद महोबा के रहने वाले हैं। वह करीब आठ माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में पत्नी और तीन वर्ष के बेटे मयंक के साथ आए थे। सांदलपुर स्थित बाबा ईंट भट्ठे पर काम मिलने के बाद वहीं परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 12 बजे मयंक घर के बाहर खेल रहा था। मां घर पर खाना खा रही थी और पिता काम कर रहे थे। खेलते-खेलते मयंक कब भट्ठे की ओर चला गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने शाम होते ही उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों, रास्तों और भट्ठे के क्षेत्र में खोजबीन की गई।


बुधवार की शाम को दोबारा तलाश के दौरान भट्ठे के पास बने पानी के गड्ढे में एक हाथ बाहर दिखाई दिया। जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह मयंक ही था। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस को घटना से अवगत कराया। चंद्रभान ने बताया कि मयंक उनकी एकमात्र संतान है। उसकी मां क्रांति देवी का बेटे की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed