{"_id":"63c4053bca9b107cc745adb4","slug":"kharmas-end-from-makar-sankranti-wedding-in-57-days-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मकर संक्रांति से खरमास की हुई विदाई, साल में 57 दिन गूंजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मकर संक्रांति से खरमास की हुई विदाई, साल में 57 दिन गूंजेगी शहनाई
Sun, 15 Jan 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:23 PM IST
सार
संक्रांति पर खरमास समाप्त हो गया। इसी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। इस साल 57 दिन शहनाई गूंजेगी।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही संक्रांति पर खरमास समाप्त हो गया। इसी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। इस साल 57 दिन शहनाई गूंजेगी। अन्य मांगलिक कार्य भी शुरू होंगे। इससे उम्मीद है कि बाजार में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि खरमास में विवाह करने से वैवाहिक जोड़ों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विवाह, गृह प्रवेश व नवीन कार्य के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत मकर संक्रांति से हो गई है। पंचांग के अनुसार 2023 में 57 मुहूर्त बन रहे हैं। जनवरी में नौ, फरवरी में 12, मार्च में चार और मई में 15 शुभ तिथियां है। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में शादी का कोई मुहूर्त नहीं है। नवंबर व दिसंबर में चार-चार शुभ मुहूर्त हैं। इस बार चतुर्मास को छोड़कर लगभग हर महीने शहनाई गूंजेगी।
विज्ञापन
सहालग से बाजार में आएगी तेजी
एक माह बाद जनवरी में सहालगों की शुरुआत हो रही है। कपड़ा, इलेट्रोनिक्स, बैंडबाजा, फर्नीचर, सोना चांदी के बाजार में सहालगों से तेजी आने की उम्मीद कारोबारी लगा रहे हैं। वहीं बैंड संचालक को भी सहालग से उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
इस बार सहालग सही है। सहालगों को लेकर लगातार रिहर्सल किया जा रहा है। इस बार सहालग सही होने के चलते काम अच्छा निकलने की उम्मीद है। - केदारी ताऊ, बैंड संचालक
एक माह से सहालग बंद थी। इस कारण व्यापार मंदा चल रहा था। अब सहालगों को लेकर डिजायन के आइटम मंगाए गए हैं। इस बार कारोबार में बूम आने की उम्मीद है। - राजेश उपाध्याय, फर्नीचर विक्रेता
इस बार चीनी के दाम भी मध्यम है। सहालगों को लेकर बाजार में चहल पहल अब दिखाई दी। सहालगों से बाजार चलता है। इस बार अच्छा कारोबार होगा। माल का स्टॉक पर्याप्त किया गया है। - प्रदीप गुप्ता, परचून कारोबारी