{"_id":"66200a278eecc1792107f1ec","slug":"junk-vehicles-caught-fire-due-to-electrical-spark-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, कबाड़ वाहनों में लगी आग, वाहन जल कर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, कबाड़ वाहनों में लगी आग, वाहन जल कर हुए राख
Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
सार
तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कोतवाली के एक हिस्से में उठने लगी। काले धुएं से आसमान काला हो गया। जलेसर रोड पर निजी मार्ग की बसें और अन्य वाहन खड़े होते हैं। आग लगते ही इन वाहनों को आनन-फानन वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
आग से जल कर राख हुए कबाड़ वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली के जलेसर मार्ग के हिस्से में 17 अप्रैल की शाम करीब चार बजे हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से नीचे खड़े कबाड़ वाहनों में आग लग गई। निस्तारण के लिए खड़े कई वाहन जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग की दमकल ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया।
विज्ञापन
तेज हवा के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। आग की ऊंची-ऊंची लपटें कोतवाली के एक हिस्से में उठने लगी। काले धुएं से आसमान काला हो गया। जलेसर रोड पर निजी मार्ग की बसें और अन्य वाहन खड़े होते हैं। आग लगते ही इन वाहनों को आनन-फानन वहां से हटाया गया। तत्काल कोतवाल आशीष कुमार सिंह आ गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आकर आग को बुझा लिया। किसी तरह आग अगर सड़क पर खड़ी बसों और अन्य वाहनों तक पहुंच जाती तो हादसा गंभीर हो सकता था। आग से कोतवाली परिसर में खड़े मुकदमों से संबंधित वाहनों के पहिये और बॉडी जल गई। काफी देर तक कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन