फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   job fair will be held in Hathras on June 12

Job Fair: 12 जून को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी कंपनियां, चयन कर देंगी ऑफर लेटर, ऐसे करें आवेदन

Thu, 06 Jun 2024 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

रोजगार मेला में चार से पांच कंपनियां-नियोजक आ रहे हैं। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य, प्रशिक्षित, तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
job fair will be held in Hathras on June 12
रोजगार मेला प्रतिकात्मक - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाथरस के जिला सेवायोजन कार्यालय में 12 जून को रोजगार मेला लगेगा। जिसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कंपनियां चयन कर ऑफर लेटर प्रदान करेंगी।

विज्ञापन


सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में चार से पांच कंपनियां-नियोजक आ रहे हैं। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य, प्रशिक्षित, तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आईटीआई, डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी पोर्टल पर प्रदर्शित रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों का रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे बेरोजगार, जो रोजगार मेले में भाग लेना चाहते है और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन नहीं कर पा रहे है, वे अभ्यर्थी भी सीधे रोजगार मेला स्थल पर आकर नामांकन प्रक्रिया कर भाग ले सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed