फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jewelery taken away from woman by fraud

Hathras News: महिला को कागज की गड्डियां थमाकर ले गए कीमती गहने, कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 05 Jul 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

महिला को शातिरों ने नशीला रूमाल सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। ठगों ने महिला के गले से जंजीर व कानों से टॉक्स उतार लिए। उसके बाद महिला को एक पॉलिथीन दी, बताया कि इसमें एक लाख रूपये हैं, पर उसमें कागज की गड्डियां भरी हुई थीं।

विज्ञापन
Jewelery taken away from woman by fraud
ठगी की शिकार महिला भूरिया देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

दो शातिर ठग एक महिला को कागज की गड्डियां थमाकर उससे कीमती गहने ठग ले गए। पीड़ित महिला ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

   
सादाबाद की कूपा रोड निवासी महिला भूरिया देवी पत्नी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह 3 जुलाई की दोपहर करीब पौने चार बजे जवाहर बाजार में घर का कुछ जरूरी समान लेने के लिए राम मंदिर गली के पास आई थी। उसने गले में एक जंजीर 1.5 तोला व कानों में टॉक्स पहन रखे थे। तभी उसके पास दो अज्ञात व्यक्ति आए। 
विज्ञापन


काले रंग की टीशर्ट पहने व्यक्ति बोला दीदी इधर आओ। इतने में दूसरे व्यक्ति ने उसे नशीला रूमाल सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। दोनों शातिरों ने महिला के गले से जंजीर व कानों से टॉक्स उतार लिए। उसके बाद उन्होंने एक पॉलिथीन दी, शातिरों ने बताया कि इसमें एक लाख रूपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शातिर महिला को जवाहर बाजार की तरफ ले गये। थोड़ी देर बाद जब महिला को होश आया तो उसने पॉलिथीन को खोलकर देखा। उसमें कागज की गड्डियां भरी हुई थीं। शातिर महिला के कीमती गहने ठग नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed