{"_id":"698f5125635873a15807ff5c","slug":"jan-sabha-of-union-minister-jayant-chaudhary-in-bisawar-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jayant Chaudhary: आज बिसावर में जनसभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jayant Chaudhary: आज बिसावर में जनसभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, तैयारियां पूरी
Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बिसावर में जनसभा में शिरकत करेंगे। वह वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद में बिसावर के एसबीजे इंटर कॉलेज के निकट 14 फरवरी को वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए 13 फरवरी को रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार जयंत चौधरी सुबह साढ़े 11 बजे बुलंदशहर से सादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब सवा बजे वह बिसावर पहुंचेगे। करीब एक घंटे बाद वह बिसावर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। विधायक गुड्डू चौधरी व रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने बताया कि काफी बड़ा मंच तैयार किया गया हैै। इसके अलावा पंडाल में करीब 15 हजार कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है। जनसभा एतिहासिक होगी। हाथरस जिले से ही नहीं, बल्कि मथुरा, आगरा, अलीगढ़ सहित कई अन्य जिलों के लोग भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनसभा में हजारों की भीड़ आने की संभावना है। गांव-गांव में वाहनों को लगाया गया है, जिससे लोग सुगमता पूर्वक सभा स्थल तक पहुंच सकें। मंच व्यवस्था के दौरान जिपं सदस्य सुआ पहलवान, महीपाल सिंह, दीपू चौधरी, यथार्थ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन