{"_id":"687e3b80b89c127cfc057c5c","slug":"jalabhishek-in-shiva-temples-on-the-second-monday-of-sawan-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, कई मंदिर पर लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, कई मंदिर पर लगा मेला
Mon, 21 Jul 2025 06:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:37 PM IST
सार
सावन के दूसरे सोमवार पर हाथरस में भक्तों ने शिवलिंग का दूध से भी अभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल, फूल, चंदन आदि के साथ पूजा की। शहर के चौबे वाले महादेव, गड्ढे वाले महादेव आदि प्रमुख मंदिरों पर मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिशेक करते भक्त
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सावन के दूसरे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में जलभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह तड़के से ही भक्त मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। कई मंदिरों में भगवान के शृंगार किए गए। कुछ मंदिरों पर मेले का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
21 जुलाई को शिव भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए। भोर से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ हो गया। घंटों की आवाज व जयकारों से मंदिर गूंज रहे थे। मंदिरों में पूजा का सिलसिला शाम तक चलता रहा। गंगा घाटों से लाए गए गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके साथ भक्तों ने शिवलिंग का दूध से भी अभिषेक किया।
विज्ञापन
बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल, फूल, चंदन आदि के साथ पूजा की। शहर के चौबे वाले महादेव, गड्ढे वाले महादेव आदि प्रमुख मंदिरों पर मेले का भी आयोजन किया गया। शाम को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। इसके साथ रेलवे लाइन वाले गोपेश्वर महादेव, बाबूलनाथ महादेव, कैलाश महादेव, चिंता हरण महादेव, कामेश्वर महादेव आदि मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गय।।
विज्ञापन