फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   It rained from midnight to morning, city grappled with waterlogging

Hathras News: आधी रात से सुबह तक हुई बारिश, जलभराव से जूझा शहर

Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
It rained from midnight to morning, city grappled with waterlogging
बागला जिला अस्पताल परिसर ​स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सलय के गेट पर भरा पानी।संवाद - फोटो : samvad
बुधवार को रात एक बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तक शहर और क्षेत्र में बारिश होती रही। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। कई सरकारी कार्यालयों के परिसर भी जलमग्न हो गए। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में कोतवाली सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, यातायात पुलिस कार्यालय, बागला जिला अस्पताल सहित कई सरकारी कार्यालय के परिसर जलमग्न हो गए। सादाबाद में स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पानी भर गया। शहर के मोहनगंज, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, बीएच मिल रोड, आगरा रोड पर कंचन नगर वाली गली, भट्ठा वाली गली आदि इलाकों की सड़कें भी जलमग्न नजर आईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे से फिर एक बार आसमान में बादल छा गए, जिससे धूप की तपिश हल्की पड़ गई। करीब सात बजे हल्की हवाओं के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह क्रम करीब दो घंटे तक जारी रही। ग्रामीण क्षेत्र में हाथरस जंक्शन, रति का नगला, कैलोरा स्थानों पर भी तेज बारिश हुई। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज का कहना है कि बारिश का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed