फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Investigation of fake tube-wells scam from Monday

सोमवार से होगी फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच

Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fake tube-wells scam from Monday
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच सोमवार यानि 17 जुलाई से शुरू हो जाएगी। एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा इसकी गंभीरता पूर्वक जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन तथ्यों की जांच कर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इससे एक बार फिर घोटाले से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


पिछले साल विद्युत वितरण खंड तृतीय में डार्कजोन में फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाला उजागर हुआ था। करीब 400 से अधिक लोगों को फर्जी तरीके से नलकूप कनेक्शन दे दिए गए थे। इस मामले में कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए और कई पर गाज गिर गई। कई लिपिकों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा दो माह पहले ही चीफ इंजीनियर स्तर से इसकी जांच बिजिलेंस टीम से भी कराई गई थी।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार का तबादला हो गया। इसके बाद यहां आए एसई प्रदीप अग्रवाल द्वारा इस घोटाले की जांच अब एक प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है। एसई की मानें तो इसी सोमवार से यह प्राइवेट एजेंसी फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच शुरू कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed