फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inspection of the newly arrived CDO of Hathras

Hathras: दीवारों पर पीक, गंदे शौचालय, छह अफसर व 24 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ हुए नाराज, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 19 Jun 2025 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 10:14 PM IST
सार

हाथरस के नए सीडीओ प्रदीप नारायण दीक्षित को कार्यालय में दीवारों पर पीक के निशान मिले। शौचालय के आसपास गंदी मिली। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। छह अफसर और 24 कर्मचारी गैरहाजिर भी मिले।

विज्ञापन
Inspection of the newly arrived CDO of Hathras
विकास भवन परिसर का निरीक्षण करते नवागत सीडीओ - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस के नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित ने 19 जून की सुबह विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें छह अफसर और 24 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी का स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन


सीडीओ को अधिशासी अभियंता आरईएस के कार्यालय में दीवारों पर पीक के निशान मिले। शौचालय के आसपास गंदी मिली। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय रत्नेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य राहुल पाल, जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी जरीना बेगम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई दीपक कुमार, जिला कौशल विकास विभाग के निर्मल कुमार मिश्र, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रकाश कुमार चौबे गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

 
निर्माण खंड जल निगम के कार्यालय में पांच, सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में दो, सीवीओ के यहां एक, जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में दो, जिला युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में एक, जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में चार, कार्यालय जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन के यहां दो, डीपीआरओ कार्यालय में दो और एआर को-ऑपरेटिव कार्याल्य में चार, एई एमआई दफतर में दो और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के कार्यालय में एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed