{"_id":"649b3adf4e272f739a0f1224","slug":"innocent-died-due-to-current-hathras-news-c-56-1-hts1001-1518-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खंभे की खींच में दौड़ रहे करंट से गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खंभे की खींच में दौड़ रहे करंट से गई मासूम की जान
Wed, 28 Jun 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : samvad
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में सोमवार की देर शाम विद्युत खंभे की सपोर्ट वायर (खींच) में करंट आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अजय उर्फ भीकंबर निवासी गांव हतीसा थाना हाथरस गेट मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की देर शाम उनका साढ़े पांच वर्षीय बेटा भरत घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह विद्युत खंभे के पास चला गया। खंभे की खींच में करंट दौड़ रहा था। खेलते-खेलते भरत करंट की चपेट में आ गया और अचेत हो गया। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने-बिलखने लगे।
पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर चले गए। बच्चे के चचेरे भाई मनीष ने आरोप लगाया है कि खंभे की खींच में तीन दिन से करंट आ रहा था। इस संबंध में बिजली विभाग को भी सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। संवाद