फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Information about repairing roads in industrial area was not given, DM was upset

औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत रिपोर्ट न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 25 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Information about repairing roads in industrial area was not given, DM was upset
औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत की जानकारी नहीं दी, बिफरे डीएम
विज्ञापन

डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इस मौके पर उद्यमियों की समस्याओं को सभी संबंधित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कई समस्याओं के निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।
डीएम ने सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनपद में होने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रकाश बैटरी उद्योग, डीएनफूड टेंडर तथा एमजे बायोटेक के संबंध में कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया गया है कि प्रकाश बैटरी उद्योग इकाई संचालित हो गई हैं तथा डीएनफूड टेंडर तथा एमजे बायोटेक के संबंध में यूपीएसआईडीसी अलीगढ़ को पत्र के माध्यम से वस्तु स्थित से अवगत कराया दिया गया है। जिस पर उद्योग बंधुओं ने शिकायत करते हुए कहा कि पिछले कई माह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि एमजे बायोटेक इंडस्ट्री द्वारा नक्शा अपलोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विद्युत प्रकोष्ठ व बिल भुगतान पटल के लिए भूमि के संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। श्रम विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि शासन स्तर से अनुमति प्राप्त हो गई है जिसके लिए विद्युत विभाग को सूचना उपलब्ध करा दी गई है। एनएच- 93 पर स्थापित उद्योगों के जल निकासी के संबंध में जानकारी ली। जिस पर डीपीआरओ ने बताया कि नाला निर्माण हेतु टेंडर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बारिश समाप्त होते ही कार्यदायी संस्था द्वारा नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में इकाई 14 से 16 तक की दीवार पर विद्युत लाईन गिरने से हुई क्षतिपूर्ति दिए जाने के संबंध में विद्युत विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग खंड तृतीय को डीएम ने अगामी बैठक से पूर्व कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों को सही कराने आदि के संबंध में जानकारी ली। यूपीएसआईडीसी के प्रतिनिधि द्वारा पूर्ण जानकारी न दिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उपायुक्त उद्योग हाथरस ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिये प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3780 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके लिए 1782 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त सभी आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया था। जिसमें बैंक द्वारा समस्त आवेदनों पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित कर दिया गया है। स्टैंड अप योजना में 286 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके लिए 45 आवेदन प्राप्त हुए, प्राप्त सभी आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया था।

इसमें बैंक द्वारा सभी आवेदनों पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में 75 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके लिए 147 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 79 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है। ओडीओपी हींग में 30 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके लिये 07 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 04 आवेदनों को कार्यवाही के लिए बैंक के लिए प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed