{"_id":"6512d177e9afbe63de0a92b4","slug":"in-laws-beat-daughter-in-law-and-her-parents-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बेटी को ससुराल छोड़ने गए मां-बाप, ससुरालियों ने तीनों को पीट डाला, यह रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बेटी को ससुराल छोड़ने गए मां-बाप, ससुरालियों ने तीनों को पीट डाला, यह रही वजह
Tue, 26 Sep 2023 06:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:13 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा चौराहा निवासी एक युवती की अप्रैल 2023 में गांव भदामई निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे।
विज्ञापन
काेतवाली हाथरस जंक्शन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में मां-बाप बेटी को मायके छोड़ने गए। ससुरालियों ने बहू व उसके मां-बाप के साथ मारपीट कर दी। विवाहिता ने दहेज में बुलेट मांगने व जीजा-जेठ पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध मे कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा चौराहा निवासी एक युवती की अप्रैल 2023 में गांव भदामई निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन युवती से दहेज में बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
यहीं नहीं विवाहिता ने अपने जीजा व जेठ पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही युवती अपने मायके आ गई थी। मंगलवार को विवाहिता के परिजन उसे ससुराल छोड़ने के लिए गए। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता व उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।