{"_id":"60f079fd8ebc3e73775f012b","slug":"in-contrast-to-the-rigging-of-panchayati-elections-sapai-roared-sikandhra-rahu-news-ali2682042195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ गरजे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ गरजे सपाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। सपा के एक गुट ने तहसील पर जाकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद ज्ञापन सौंपा। दूसरे गुट को पुलिस-प्रशासन ने कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। वहीं पर तहसीलदार ने आकर ज्ञापन लिया। तहसील पर सपा के धरने को अनेक नेताओं ने संबोधित किया और भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।
सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, जाहिद अली फौजी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता पंत चौराहे से नारेबाजी करते हुए तहसील पर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। सोलंकी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने सरकार का एजेंट बनकर काम किया।
सपाइयों को नामांकन नहीं करने दिया गया। उनके पर्चे फाड़ दिए गए और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। कई शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग मूक दर्शक बना रहा। जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी ने कहा कि सरकारें तो बदलती रहती हैं, लेकिन संस्थाओं को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इसके बाद 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनोज कुमार सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ जाहिद अली फौजी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, अब्दुल वशीर कुरैशी, रोहिताश्व यादव, रविकांत यादव, भूरा प्रधान, जितेंद्र यादव, योगेश शर्मा, फैसल अली बेग, मनवीर चौधरी, कान्हा यादव, संतोष सिंह, रणेंद्र यादव, मंजेश यादव, रवि यादव, अरविंद तोमर, अजीत सिंह, मुकुल ठाकुर, वीरेंद्र जादौन, देवेश यादव, संदीप यादव, नरेश यादव, लालू यादव, राजेश यादव, असन ठाकुर, सारिका मेव, नदीम खान, धुरेंद्र यादव, रैना यादव, अलकेश यादव, देवेंद्र कुमार, योगेश सिसौदिया, मेहरवाल अली, ताहिर हसन, विपिन अग्निहोत्री, आईजी यादव आदि अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सपा के दूसरे गुट ने पूर्व जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के नेतृत्व में जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय से ज्ञापन दिया गया। यहां युवराज के साथ काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने उनसे कार्यालय पर ही ज्ञापन देने का आग्रह किया। इसे मानते हुए तहसीलदार को कार्यालय पर बुलाकर ज्ञापन दिया गया। यहां पर युवराज सिंह और मोहन सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा अब हिटलरशाही पर उतर आई है। लाकतंत्र का गला घोंटकर चुनाव जीत रही है। जनता चुनाव में इन्हें सही जवाब देगी।
इस मौके पर ओमप्रकाश बघेल उर्फ पप्पू भैया, बैनीराम बघेल, राहुल अग्निहोत्री, वीनेश यादव, प्रेमपाल बघेल, नितीश कुमार, गुरुदयाल प्रधान, रामपाल बघेल, राजकुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र सिंह, अनेक सिंह, रवि यादव, सुनील यादव, विकास यादव, आतिश यादव, जयप्रकाश, कांता प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, विनोद यादव, हरीओम, गजेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।