फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Praveen Bhai Togadia spoke openly on Ram Mandir

Hathras: तोगड़िया बोले खुलकर, राम मंदिर बनने का श्रेय हिंदू नहीं लेंगे तो क्या इमाम बुखारी लेंगे

Thu, 01 Feb 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 Feb 2024 01:40 AM IST
सार

हाथरस के के मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर मीडिया से बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया राम मंदिर पर खुलकर बोले।

विज्ञापन
Praveen Bhai Togadia spoke openly on Ram Mandir
गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का कहना है कि राम मंदिर बनने का श्रेय 100 करोड़ हिंदू नहीं लेंगे तो क्या इमाम बुखारी लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

वह 31 जनवरी को शहर के मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर मीडिया से बात कर रहे थे। मथुरा और काशी को लेकर पू छे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो होना ही है। हमारी गिलहरी की भूमिका रहेगी जो राम मंदिर के लिए रही है। हम यश लेने के लिए नहीं जाएंगे। भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए काम करेंगे। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सवा रुपये देने वाले आठ करोड़ हिंदू और लाठी-गोली खाने आए, आठ लाख कार सेवकों का मंदिर बनने के बाद धन्यवाद करना है। उन्होंने कहा कि मैं 22 तारीख को अयोध्या में था, रामलला के दर्शन किए, उसके बाद 24 को दूसरी बार भी मैंने हजारों कार सेवकों को बुलाया और उनके के साथ धन्यवाद दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम राम के लिए निकले थे, हम अपने नाम के लिए नहीं निकले थे। राम मंदिर निर्माण भगवान जी का काम है और जो भगवान के काम जो श्रेय लेते हैं वह दुष्ट लोग हैं। उनपर भगवान का आशीर्वाद नहीं रहता है। हम भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए डॉक्टरी छोड़, घर छोड़कर 30 सालों से निकले हैं। एक सवाल के जवाब में कहा सभी लोग हिंदुओं के लिए काम कर रहे हैं। वह भी कर रहे हैं, हम भी कर रहे हैं। एक परिवार में चार भाई होते हैं। सभी एक क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed