{"_id":"5b69e3774f1c1b07788b8298","slug":"if-farmer-stand-modi-and-yogi-government-not-stay-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खड़ा हुआ, तो टिक नहीं सकेंगे मोदी और योगी : जयंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खड़ा हुआ, तो टिक नहीं सकेंगे मोदी और योगी : जयंत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में जनसभा के दौरान जयंत चौधरी का स्वागत करते रालोद नेता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने किसानों उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना लाभ देने का वादा किया था, लेकिन किसानों का यह लाभ नहीं मिला। भाजपा ने यूरिया के कट्टे पर कैंची चला दी और 50 किलो का कट्टा, 45 किलो का ही कर दिया।
यूपी में बिजली सबसे महंगी है। बिजली महकमे में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिजली चोरी, बकाएदारी के नाम पर आए दिन किसान और मजदूरों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन सवाल है कि कितने पूंजीपतियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यह बातें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को सादाबाद के छाबी मियां बाग में बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में ‘पोल खोल धावा बोल’ अभियान के तहत जनसभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बिजली दर वृद्धि के खिलाफ चल रहे इस अभियान से मुख्यमंत्री की नींद उड़ जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि बिजली की दर वृद्धि के विरोध में 13 अगस्त को सभी 33/11 केवी के बिजलीघर घेराव करें। इसमें किसान और परेशान लोग अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करें। 17 अगस्त को खैर अलीगढ़ में आवारा पशुओं से खेती में हो रहे नुकसान पर किसान महापंचायत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगरा में स्टिंग ऑपरेशन में बर्खास्त पुलिसकर्मियों के दोष का भागीदार मुख्यमंत्री और गृहमंत्री योगी को बताया और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा। राफेल डील पर तंज कसते हुए मोदी की नीयत पर शक जताया। उन्होंने कहा कि देश की हुकूमत ऐसे प्रधानमंत्री को मिल गई है जो अडानी, अंबानी को गले लगाकर कहते हैं कि वह ईमानदार हैं। वहीं चौ. चरण सिंह परिवार, रालोद ने कभी भी पूूंजीपतियों से चंदा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह हेमवती जैसी पिछड़ी महिला और खजान सिंह जैसे पीड़ित किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। जिस दिन देश का किसान खड़ा हो जाएगा, उस दिन योगी-मोदी जैसे नेता टिक नहीं पाएंगे। भाजपा के राम मंदिर के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।
रोजगार की घोषणा नहीं की पूरी : मुद्रा योजना बड़ा घोटाला है, किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिला। दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष की घोषणा करने वाली सरकार में रोजगार समाप्त हो गए हैं। पुलिस, रेल, बिजली विभाग और अन्य सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं।
किसानों पर अत्याचार सहन नहीं करेंगे : उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का लोकेश तिवारी नाम का किसान आवारा पशुओं द्वारा फसल को बर्बाद किए जाने की वजह से अनशन कर रहा था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने लाठीचार्ज करते हुए उसे धरने से हटा दिया। प्रशासनिक अफसरों ने फोन पर कहा कि वह लोकेश को रिहा कर देंगे, लेकिन उसे जेल भेज दिया गया। इस तरह से किसानों पर किए जा रहे अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसान मजदूरों को पहचान दी।