फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   if enchrochment don't remove we will protest

चकमार्ग से कब्जा न हटा तो 17 को सांकेतिक धरना

Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
if enchrochment don't remove we will protest
सादाबाद तहसील दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार ज्योत्सना सिंह। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 23 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
तदुपरांत गांव सुल्तानपुर निवासी विमला देवी पत्नी शिवचरण ने शिकायत की कि उसके पति की मृत्यु लगभग 20 साल पूर्व ही हो चुकी है। उसके बच्चे छोटे थे। उनके लालन-पालन के लिए वह दिल्ली चली गई थी। उसको वहां से आए हुए एक साल बीत चुका है। उसके मकान व आबादी पर पूर्ण रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है। कब्जा करने वाला व्यक्ति जान से मारने की धमकी दे रहा है। मजबूरी में वह अपने पड़ोस के गांव में निवास कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बुढ़ाइच के सतेंद्र यादव ने शिकायत की कि वह 2019 से लगातार ढकपुरा स्थित चक मार्ग से अवैध कब्जे को हटवाए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दे रहा है, लेकिन आज तक कब्जा नहीं हटवाया गया है। उसका आरोप है प्रभावशाली लोगों की वजह से कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है। उसने बताया कि यदि कब्जा न हटाया गया तो वह डीएम कार्यालय पर 17 मार्च को सांकेतिक धरना देने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष बीएस यादव ने शिकायती पत्र में कहा कि कि 2019 में ग्राम पंचायत बुढाइच के विकास कार्यों की जांच की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद खातों को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed