{"_id":"6112c9628ebc3ef4180d2191","slug":"if-aap-government-is-formed-the-development-model-of-delhi-will-be-implemented-in-up-too-sadabad-news-ali2703944151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की सरकार बनी तो यूपी में भी लागू होगा दिल्ली का विकास मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की सरकार बनी तो यूपी में भी लागू होगा दिल्ली का विकास मॉडल
विज्ञापन
सादाबाद में आम आदमी पार्टी की बैठक को संबोधित करते गोकुलपुर दिल्ली के विधायक चौधरी सुरेंद्र कुम?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को मुरसान रोड स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में हुई। बैठक में गोकलपुर दिल्ली के विधायक और आप के उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी चौधरी सुरेंद्र कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि यदि यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू किया जाएगा। यहां भी फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज यूपी में भाजपा के शासन में चारों तरफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है। भाजपा प्रदेश के विकास की नहीं, बल्कि जाति-धर्म की राजनीति कर रही है। इससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। लोकतंत्र को बचाने और देश प्रदेश के विकास के लिए अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेगी, यदि परिणाम सुखद आए तो यूपी में भी दिल्ली की तर्ज पर ही विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं व लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आपके वोट की चोट ही भाजपा को सत्ता से बेदखल और आप को संजीवनी प्रदान कर सकती है। बैठक में गोकलपुर दिल्ली विधायक ने जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना और सादाबाद विधान सभाध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से अभिनंदन किया। बैठक में माधव गौतम, गौतम सिंह, मुकेश कुमार, आरती भट्ट, हरिओम भट्ट, विजयपाल सिंह, मनु आजाद, ओमवीर कुशवाह, राजेश शर्मा, जगदीश राजौरिया आदि मौजूद थे।